Zila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025: जिला पंचायत कबीरधाम, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान” के अंतर्गत विकासखंड और जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विभागीय विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 6 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इक्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 07-03-2025 से 27-03-2025 तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में, हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।
Zila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025: Overview
विभाग का नाम | कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम (छ.ग.) |
पद का नाम | विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, लेखा सह एम.आई.एस. सहायक |
पदों की संख्या | 06 पद |
नौकरी का स्थान | कबीरधाम- छत्तीसगढ़ |
केटेगरी | Chhattisgarh Jobs |
आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट |
विभागीय वेबसाइट | kawardha.gov.in |
Zila Panchayat Kabirdham Recruitment 2025 Important Dates
Events | Dates |
---|---|
अधिसूचना जारी होने की तिथि | 7 मार्च 2025 |
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 7 मार्च 2025 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 27 मार्च 2025 |
Vacancy Details of Kabirdham Zila Panchayat Vacancy 2025
पदों के नाम | रिक्त पदों की संख्या |
---|---|
विकासखंड परियोजना प्रबंधक | 01 पद |
क्षेत्रीय समन्वयक | 03 पद |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 02 पद |
कुल | 06 |
Category Wise Fee Details of Zila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025
Category | Application Fees |
Gen/OBC/EWS | – |
SC/ST/PWD/Other | – |
Zila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025 Eligibility Criteria
पदों के नाम | शैक्षणिक/आवश्यक योग्यता |
---|---|
विकासखंड परियोजना प्रबंधक | शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से स्नातकोत्तर/समकक्ष उपाधि अनुभव: स्नातकोत्तर उपाधि के बाद विकासखंड/क्लस्टर स्तर के पद का न्यूनतम 02 वर्ष का गरीबी उन्मूलन/ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का अनुभव |
क्षेत्रीय समन्वयक | शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा/सर्टिफिकेट अनुभव: स्नातक के बाद ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में गरीबी उन्मूलन/आजीविका विकास परियोजनाओं में कम से कम 01 वर्ष का अनुभव |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टैली सर्टिफिकेट अनुभव: स्नातक के बाद लेखा से संबंधित 02 वर्षीय अनुभव |
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आयु की गणना 01जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
- इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Selection Process
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित मापदंडों पर आधारित होगी:
- शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंक
- अनुभव के आधार पर अंक
- साक्षात्कार/लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक
प्रत्येक पद के लिए मेरिट अंक का विभाजन इस प्रकार है:
विकासखंड परियोजना प्रबंधक (कुल 100 अंक)
- स्नातकोत्तर में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35 अंक
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- साक्षात्कार: 10 अंक
क्षेत्रीय समन्वयक (कुल 100 अंक)
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35 अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- लिखित/कौशल परीक्षा: 10 अंक
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (कुल 100 अंक)
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35 अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- कौशल परीक्षा: 10 अंक
Salary Details of Zila Panchayat Kabirdham Recruitment 2025
पदों के नाम | वेतनमान |
---|---|
विकासखंड परियोजना प्रबंधक | 39,875/- |
क्षेत्रीय समन्वयक | 26,490/- |
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 23,350/- |
How to Apply in CG Kabirdham Zila Panchayat Vacancy?
पुर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करके स्वयं का पता लिखा हुआ 5 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ एक लिफाफा संलग्न कर 14″ x 10″ साइज़ का लिफाफे में भरकर, बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “पद के लिए आवेदन” लिखा हो, दिनांक 10-03-2025 से 27-03-2025 तक कार्यालयीन समय 5.00 बजे तक विभाग के पते “कार्यालय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम, जिला कबीरधाम (छ.ग.)” पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
Also Read- जिला पंचायत जशपुर में लेखापाल, भृत्य व अन्य पदों पर भर्ती
Important Links
Direct Link To Download Official Advertisement of Jila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025 | Download PDF |
Application Link | Click Here |
Official Website | Click Here |
All Latest Update | Click Here |
Join WhatsApp | Join Now |
Important Documents For Jila Panchayat Kabirdham Vacancy 2025
- आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें:
- 8वीं अंकसूची (भृत्य पद हेतु)
- 10वीं अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र
- स्नातक/स्नातकोत्तर/अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के सभी वर्षों की अंकसूची
- संबंधित डिग्री
- छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी./पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- अनुभव प्रमाण-पत्र
- अनापत्ति प्रमाण-पत्र (यदि कहीं कार्यरत हैं)
महत्वपूर्ण नियम और शर्तें
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है
- संविदा नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है
- यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के अनुसार होगी
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी
- सेवा समाप्ति के बाद किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी