Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025: यदि आप छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है! हाल ही में जिला पंचायत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के संविदा पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 10 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इक्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 25 मार्च 2025 तक पंजीकृत डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में, हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।
Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025: Overview
| विभाग का नाम | जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छ.ग.) |
| पद का नाम | विभिन्न |
| पदों की संख्या | 10 पद |
| नौकरी का स्थान | गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- छत्तीसगढ़ |
| केटेगरी | Chhattisgarh Jobs |
| आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट |
| विभागीय वेबसाइट | gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.in |
Zila Panchayat GPM Recruitment 2025 Important Dates
| Events | Dates |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 10 मार्च 2025 |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 10 मार्च 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2025 |
Vacancy Details of Gaurela-Pendra-Marwahi Zila Panchayat Vacancy 2025
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| लेखापाल/सहायक वर्ग-2 | 1 पद |
| शीघ्रलेखक | 1 पद |
| सहायक वर्ग-3 | 4 पद |
| वाहन चालक | 1 पद |
| भृत्य | 2 पद |
| चौकीदार | 1 पद |
Category Wise Fee Details of Zila Panchayat GPM Vacancy 2025
| Category | Application Fees |
| Gen/OBC/EWS | – |
| SC/ST/PWD/Other | – |
Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025 Eligibility Criteria
| पदों के नाम | शैक्षणिक/आवश्यक योग्यता |
|---|---|
| लेखापाल/सहायक वर्ग-2 | शिक्षा – 1. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्नातक उत्तीर्ण तथा 2. मान्यता प्राप्त संस्था/ विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्ष डिप्लोमा सर्टिफिकेट। अनुभव – स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित शैक्षिक/अर्धशैक्षिक/शैक्षिक वित्त पोषण से अनुदान प्राप्त गैर-शैक्षिक संस्था से अनुभव। |
| शीघ्रलेखक | 12वीं उत्तीर्ण या हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण। अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा 2.मान्यता प्राप्त मण्डल /संस्था / शीघ्रलेखन / मुद्रलेखन परीक्षा परीषद से उत्तीर्ण । (क) शीघ्रलेखक (हिन्दी) के लिए – हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रतिमिनट की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी। तथा मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र तथा डाटा एन्ट्री की गति 10,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) |
| सहायक वर्ग-3 | 1.मान्यता प्राप्त शिक्षा मंडल से 12वीं(10+2) परीक्षा उत्तीर्ण अथवा पुरानी हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय के स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण तथा 2.मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एन्ट्री आपरेटर / प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा /प्रमाण पत्र तथा मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में हिन्दी टायपिंग का 5000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति (गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी) |
| वाहन चालक | 1.छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड से आठवीं कक्षा उत्तीर्ण तथा 2.चार पहिया हल्के वाहन चलाने का स्थायी वैध ड्रायव्हिंग लायसेंस तथा 3. वाहन चलाने का दो वर्ष का अनुभव । |
| भृत्य | शिक्षा – मान्यता प्राप्त संस्था /बोर्ड से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण । अनुभव– भृत्य के रूप में कार्य करने का- शासकीय / अर्द्धशासकीय /शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव । |
| चौकीदार | शिक्षा – मान्यता प्राप्त संस्था / बोर्ड से पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण । अनुभव– चौकीदार के रूप में कार्य करने का – शासकीय / अर्द्धशासकीय/शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव । |
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आयु की गणना 01जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
- इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025 Selection Process
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित मापदंडों पर आधारित होगी:
- शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंक
- अनुभव के आधार पर अंक
- साक्षात्कार/लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक
Salary Details of Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025
| पद का नाम | वेतनमान |
|---|---|
| लेखापाल/सहायक वर्ग-2 | रु. 23,350/- |
| शीघ्रलेखक | रु. 18,000/- |
| सहायक वर्ग-3 | रु. 18,000/- |
| वाहन चालक | रु. 18,000/- |
| भृत्य | रु. 14,400/- |
| चौकीदार | रु. 14,400/- |
How to Apply in Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Vacancy 2025?
पुर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करके 14″ x 10″ साइज़ का लिफाफे में भरकर, बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “पद के लिए आवेदन” लिखा हो, दिनांक 10-03-2025 से 25-03-2025 तक कार्यालयीन समय 5:30 बजे तक विभाग के पते “कार्यालय जिला पंचायत, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (छ.ग.)” पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
Also Read- छ.ग. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट जारी
Important Links
| Direct Link To Download Official Advertisement of Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Recruitment 2025 | Download PDF |
| Application Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| All Latest Updates | Click Here |
| Join WhatsApp | Join Now |
Important Documents For Zila Panchayat Gaurela-Pendra-Marwahi Recruitment 2025
आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें:
- 5वीं अंकसूची (भृत्य/चौकीदार पद हेतु)
- 10वीं अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र
- स्नातक/स्नातकोत्तर/अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के सभी वर्षों की अंकसूची
- संबंधित डिग्री
- छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी./पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- अनुभव प्रमाण-पत्र
- अनापत्ति प्रमाण-पत्र (यदि कहीं कार्यरत हैं)
महत्वपूर्ण नियम और शर्तें
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है
- संविदा नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है
- यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के अनुसार होगी
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी
- सेवा समाप्ति के बाद किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी