Chhattisgarh Excise Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
Chhattisgarh Excise Constable Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल्द ही आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, इस भर्ती के लिए शोर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।
सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है। इससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। प्रदेश में आबकारी आरक्षक के पदों पर भर्ती की मांग काफी समय से की जा रही थी। बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा।
इस आर्टिकल में, हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें। अधिक जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया है तथा हमारे वेबसाइट CG Update पर भी Visit करके देख सकते है।