Zila Panchayat Kanker Recruitment 2025: जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला मिशन एवं विकासखण्ड मिशन कार्यालयों में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए विभागीय विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया कुल 05 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इक्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 15 अप्रैल 2025 तक पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में, हम आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे पदों का विवरण, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया, वेतनमान और अन्य आवश्यक विवरण प्रदान कर रहे हैं ताकि आप इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।
Zila Panchayat Kanker Recruitment 2025: Overview
| विभाग का नाम | कार्यालय जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.) |
| पद का नाम | विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, लेखापाल लेखा सह एम.आई.एस. सहायक व भृत्य |
| पदों की संख्या | 05 पद |
| नौकरी का स्थान | त्तर बस्तर कांकेर- छत्तीसगढ़ |
| केटेगरी | Chhattisgarh Jobs |
| आवेदन का माध्यम | पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट |
| विभागीय वेबसाइट | kanker.gov.in |
Zila Panchayat Kanker Recruitment 2025 Important Dates
| Events | Dates |
|---|---|
| अधिसूचना जारी होने की तिथि | 20 मार्च 2025 |
| आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 20 मार्च 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल 2025 |
Vacancy Details of Kanker Zila Panchayat 2025
| पदों के नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | 01 पद |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 01 पद |
| लेखापाल | 02 पद |
| भृत्य | 01 पद |
| कुल | 05 |
Category Wise Fee Details of Zila Panchayat Kanker Recruitment 2025
| Category | Application Fees |
| Gen/OBC/EWS | – |
| SC/ST/PWD/Other | – |
Zila Panchayat Kanker Vacancy 2025 Eligibility Criteria
| पदों के नाम | शैक्षणिक/आवश्यक योग्यता |
|---|---|
| विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से स्नातकोत्तर/समकक्ष उपाधि अनुभव: स्नातकोत्तर उपाधि के बाद विकासखंड/क्लस्टर स्तर के पद का न्यूनतम 02 वर्ष का गरीबी उन्मूलन/ग्रामीण आजीविका संबंधी क्षेत्र का अनुभव |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | शिक्षा: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक उत्तीर्ण मान्यता प्राप्त संस्था/विश्वविद्यालय से कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टैली सर्टिफिकेट अनुभव :- स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर- शासकीय संस्था से अनुभव। |
| लेखापाल | शिक्षा :- 1. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य विषय पर स्तातक उत्तीर्ण । मान्यता प्राप्त संस्था / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा एवं टेली सर्टिफिकेट । अनुभव :- स्नातक उपरांत लेखा से संबंधित 02 वर्षीय शासकीय / अर्द्धशासकीय / शासकीय वित्त पोषित / शासन से अनुदान प्राप्त गैर- शासकीय संस्था से अनुभव। |
| भृत्य | शिक्षा – मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण अनुभव – न्यूनतम एक वर्ष का भृत्य का अनुभव अनिवार्य (शासकीय /अर्द्ध शासकीय /शासकीय वित्तपोषित शासन से अनुदान प्राप्त गैर-शासकीय संस्था से अनुभव) । |
Age Limit
Age Limit
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 35 वर्ष
- आयु की गणना 01जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
- इस भर्ती में आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
Selection Process Of Zila Panchayat Kanker Vacancy 2025
चयन प्रक्रिया निम्नलिखित मापदंडों पर आधारित होगी:
- शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंक
- अनुभव के आधार पर अंक
- साक्षात्कार/लिखित परीक्षा/कौशल परीक्षा में प्राप्त अंक
प्रत्येक पद के लिए मेरिट अंक का विभाजन इस प्रकार है:
विकासखंड परियोजना प्रबंधक (कुल 100 अंक)
- स्नातकोत्तर में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35 अंक
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- साक्षात्कार: 10 अंक
लेखापाल (कुल 100 अंक)
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- कौशल परीक्षा: 10 अंक
लेखा सह एम.आई.एस. सहायक (कुल 100 अंक)
- स्नातक में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 35 अंक
- बारहवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- दसवीं में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 20 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
- कौशल परीक्षा: 10 अंक
भृत्य (कुल 100 अंक)
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत पर आधारित: 85 अंक
- न्यूनतम अनुभव के बाद प्रत्येक वर्ष के लिए: 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
- छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन में प्रत्येक वर्ष के अनुभव के लिए: 1 अंक (अधिकतम 5 अंक)
Salary Details of CG Kanker Zila Panchayat Recruitment 2025
| पदों के नाम | वेतनमान |
|---|---|
| विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक | 39,875/- |
| लेखापाल | 23,350/- |
| लेखा सह एम.आई.एस. सहायक | 23,350/- |
| भृत्य | 14,400/- |
How to Apply in Uttar Bastar Kanker Zila Panchayat Vacancy?
पुर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, जाति, निवास इत्यादि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करके स्वयं का पता लिखा हुआ 5 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ एक लिफाफा संलग्न कर 14″ x 10″ साइज़ का लिफाफे में भरकर, बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “पद के लिए आवेदन” लिखा हो, दिनांक 20-03-2025 से 15-04-2025 तक कार्यालयीन समय 5.00 बजे तक विभाग के पते “कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)” पर पंजीकृत डाक स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।
Also Read- जिला पंचायत दुर्ग में विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती
Important Links
| Direct Link To Download Official Advertisement of Zila Panchayat Kanker Recruitment 2025 | Download PDF |
| Application Link | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| All Latest Update | Click Here |
| Join WhatsApp | Join Now |
| Join Telegram | Join Now |
Important Documents For Jila Panchayat Uttar Bastar Kanker Vacancy 2025
- आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें:
- 10वीं अंकसूची/जन्म प्रमाण पत्र
- स्नातक/स्नातकोत्तर/अन्य निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के सभी वर्षों की अंकसूची
- संबंधित डिग्री
- छत्तीसगढ़ के निवासियों हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण पत्र
- सक्षम अधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आई.डी./पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
- अनुभव प्रमाण-पत्र
- अनापत्ति प्रमाण-पत्र (यदि कहीं कार्यरत हैं)
महत्वपूर्ण नियम और शर्तें
- आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है
- संविदा नियुक्ति एक वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है
- यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के अनुसार होगी
- संविदा पर नियुक्त व्यक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 से शासित होंगे
- संविदा अवधि के दौरान दोनों पक्षों में से किसी एक पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना या एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी
- सेवा समाप्ति के बाद किसी प्रकार की पेंशन, उपादान या मृत्यु-लाभ आदि की पात्रता नहीं होगी